ओडीएमएम ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

ओडीएमएम ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ की दैनिक संगठनिक बैठक एवं राज्यपाल को ज्ञापन 

ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ की एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक आज भुवनेश्वर के सूर्यान्स होटल में आयोजित की गई थी। 

आज के बैठक में पदाधिकारीयो की घोषणा की गई। जिसमें रमाकांत बिस्वाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और टीटन साहू को उपाध्यक्ष ,सभानेत्री डाक्टर बंदना हरिचंदन, कार्यकारी अध्यक्ष श्राजू तिवारी, महासंपादक सूर्यकांत सिंह, संगठन संपादक के रूप में डॉ.  ब्युमकेश कानूनगो, डॉ.  हर हर शंभु कुमार चौधरी, सरोजकांत जेना, मीरा बाई देव, शुभेंद्र सतपथी को चुना गया है।नव निर्वाचित कार्यसमिति अगले एक वर्ष के लिए प्रभारी होगी।
 नवनिर्वाचित कार्यसमिति ने आज राजभवन में ओड़िशा के माननीय राज्यपाल गणेशी लाल से भेंट कर उनसे महासंघ की स्थिति से अवगत कराया।आज की बैठक में मनोज शतपथी, गणपति दास, पप्पू दलबेहरा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।