एक क्विंटल लड्डू 8 लाख 70 हजार में बिका 

एक क्विंटल लड्डू 8 लाख 70 हजार में बिका 

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)  

तालचेर के प्रसिद्ध गणपति पूजा का समापन आज हो गया है दस दिनो तक बिभिन्न पंडालो में भगवान गणेश की पूजा की गई। आज भगवान गणेश का विसर्जन किया जा रहा है। 
गणपति पूजा के शेष दिन विसर्जन का उत्सव तो खास है ही पर इस बार आकर्षण का केंद्र रहा एक क्विंटल की लड्डू जिसकी बोली 8 लाख 70 हजार लगाई गई। इस नीलामी में बोली लगाने के लिए पाँच संस्थाओं ने भाग लिया था, जिसमें लालबाग के राजा ने सर्वाधिक आठ लाख सत्तर हजार की बोली लगाकर लड्डू अपने नाम कर ली। 
निलामी की प्रक्रिया में उप वाचस्पति रजनीकांत सिंह, तालचेर विधायक ब्रजकिशोर प्रधान, ढे़कानल सांसद महेश साहू, नगरपाल पवित्र भूतिया,एवं केंद्रीय पूजा कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 पूजा कमिटी के सदस्य अपने प्रतिमा के साथ मूर्ति मिलन स्थल बड़दाण्ड़ साही में बिसर्जन के लिए एकत्रित हुए।सभी प्रतिमाओ के साथ तालचेर शहर की परिक्रमा कर ब्राह्मणी नदी के तट पर कृत्रिम जलाशय में  इनका विसर्जन करेंगे।