उत्कल पत्रकार संघ का जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन 

उत्कल पत्रकार संघ का जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन 

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

अंगुल जिला के उत्कल पत्रकार संघ की ओर से आज जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष 5 सूत्रीय मांगो को लेकर उत्कल पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारो द्वारा एक ज्ञापन सौपा गया। 
यह ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को भी शौपा गया है। 
इस ज्ञापन में प्रेस सुरक्षा अधिनियम को लेकर कहा गया है कि अन्य राज्यों की तरह ओडिशा में वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन प्रदान करना, मान्यता समिति का पुनर्गठन और प्रखंड़ से राज्य स्तर तक व्यापक मान्यता, 25 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों के माता-पिता और आश्रितों के बच्चों को शामिल करने के लिए विस्तारित स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रेस की स्थापना पत्रकारों द्वारा भुवनेश्वर में अकादमी कार्यालय स्थापना आदि 5 सूत्रीय मांग की गई है । 
आज जिलाधिकारी के समक्ष प्रेस  संघ के अंगुल शाखा अध्यक्ष पूर्णचंद्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला शाखा के महासचिव डॉ. रश्मिरंजन मिश्र, सलाहकार लाजक रंजन दास, जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, पन्ना रंजन दास, अष्टमल्लिक शाखा अध्यक्ष सुदांशु गाइगरिया, कनिहा ब्लॉक अध्यक्ष कस्तु सामल, कार्यक्रम में पल्लाहाड़ा शाखा के अध्यक्ष द्विलोक रंजन पाल, तालचेर ब्लॉक अध्यक्ष करुणाकर सामल, संपादक प्रियमाधव दास, तपन महराना, दीपक कुमार प्रधान, विजय कुमार देता, अक्षय महराणा, गिरीश चंद्र सामल, आशीष अग्रवाल, ज्योथरंजन धर, नीलोक बेहरा, आलेख गमटिया , चितरंजन मणि, बबुनी स्वामी। टुना साहू, पंगम रंजन मणि, विकारी मोहंती, लाजक रंजन नाथ, प्रकाश साहू सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से आए 50 से अधिक पत्रकार इस विचार विमर्श में शामिल थे।