आरएसएस का पथ संचलन एवं शताब्दी वर्ष उत्सव
आज हर्रैया नगर में पटेल नगर बस्ती के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन कार्यक्रम में भारी संख्या में संघ के स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में एकत्रित हुए। विजयादशमी के अवसर पर हर वर्ष संघ के स्वयं सेवक पथ संचलन कर धैर्य, पराक्रम, संस्कार और अनुशासन का परिचय समाज को कराते हैं।इस वर्ष संघ के स्थापना के सौ बरस पूरे हुए हैं।इस वर्ष संघ शताब्दी वर्ष समारोह मना रहा है संघ का लक्ष्य शताब्दी वर्ष में प्रत्येक क्षेत्र और कस्बों, गांवों तक संघ की शाखाओं का विस्तार हो।इसी क्रम में आज संघ की दृष्टि से हर्रैया जिला में पथ संचलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान समर्पण सेवा समरसता का पर्याय तपसी धाम आश्रम के मंहत जय बक्स दास ने किया। अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने समस्त हिन्दू समाज को एकजुट रहकर और संघ से जुड़कर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का आह्वाहन किया। उन्होंने मंच से सबको साधुवाद देते हुए संघ की यात्रा का उल्लेख किया।संघ के विभाग प्रचारक बस्ती ऋषि ने संघ के स्थापना और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संघ के राष्ट्रवाद पर जनता की मुहर का दावा किया।संघ अपने जन्म काल से ही हिन्दी , हिन्दू हिन्दुस्तान की बात करता है ।संघ अपने संकल्पों के साथ जैसे शिक्षा, संस्कार, चरित्र,धर्म,सेवा, समरसता, राष्ट्रवाद, अनवरत सौ वर्षों से इस यात्रा में अविरल प्रवाह मान है। कार्यक्रम में पटेल नगर बस्ती के प्रमुख अजीत सिंह,नगर प्रमुख रामतीरथ चौरसिया जिला संघचालक अजय अग्निहोत्री मंचासीन रहे।एकल गीत विनय भारद्वाज ने प्रस्तुत किया गया। ध्वज वाहक दिपांशु सिंह ने ध्वजा रोहण किया। मुख्य शिक्षक के आदेश का पालन संघ के स्वयं सेवक करते रहे।व्यवस्था में जिला प्रचारक राघवेन्द्र, प्रमोद पाण्डेय, विहिप के विवेक सिंह सोनू, प्रवीण सिंह ,भाजपा जिला मंत्री कुंवर आंनद प्रताप सिंह लगे रहे।संचलन में मुख्य रुप से स्थानीय विधायक अजय सिंह,पूर्व चेयरमैन कुंवर ध्रुव नारायण सिंह,राम सिंगार ओझा, अमरनाथ सिंह,अंकुर सिंह, विहिप के प्रखंड़ अध्यक्ष विनीत बजरंगी अजय कन्नोजिया,सभासद दुर्गेश सोनकर , टीम ग्यारह के सदस्य वरुण सिंह, प्रमुख के के सिंह योगेन्द्र सिंह , संतोष कसौधन , कुन्दन गुप्ता, धर्मेंद्र मोदनवाल और हरिशंकर चौधरी सहित संघ के तमाम स्वयं सेवकों ने सहभाग किया। कस्बे के अंदर स्थानीय साहूकारों और तमाम सनातनियों ने जगह जगह फूलों की बर्षा कर संचलन का स्वागत किया।काली माता के स्थान के पास नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में जोर दार स्वागत हुआ। कार्यक्रम का समापन क़स्बा भ्रमण के बाद राम लीला मैदान में हुआ। जहां लोगों ने स्वयं सेवकों का जोर दार स्वागत कर कार्यक्रम को अद्भुत बना दिया।






