अयोध्या में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई 

अयोध्या में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई 

अयोध्या भारतीय संविधान व आधुनिक भारत के निर्माता, ज्ञान के प्रतीक,सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक नवजागरण के अग्रदूत, महिलाओं के उद्धारक,पीड़ित व शोषितों के मुक्तिदाता, महान शिक्षाविद्,अर्थशास्त्री, लेखक, प्रोफेसर, वकील, कानून विवस्था नेता, विचारक व चिंतक, समाज सुधारक, भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी सामाजिक समरसता, समानता एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति, सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतांत्रिक और समाजवादी राष्ट्र के दर्शन से अभिप्रेरित, भारतीय संविधान के शिल्पकार,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर अयोध्या बेनीगंज में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर कल्याण ट्रस्ट के द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आसपास के साफ सफाई की गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव जी ने कहा कि आज जो हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं वह संविधान की बदौलत है हम सभी को संविधान का पालन करते हुए सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना चाहिए । अध्यक्ष जगदीश बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब के विचार हमेशा से ही प्रेरणादायक और शिक्षापद रहे हैं हम सभी को उनके विचारों को आत्मसात कर देश एवं समाज  में योगदान प्रदान करना चाहिए । कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि प्रकाश मौर्या पूर्व विधायक प्रत्याशी, अध्यक्ष जगदीश बौद्ध, चंदन गौतम, हरिओम सोनकर, दीपक नारंग दिनेश गौतम ,चंदन कोरी राजेंद्र गौतम, देश दीपक,नागेश्वर नाथ कोरी, दीनानाथ पासी,पं. , राम सिंह यादव, समाई निषाद व मोहल्ला वासी उपस्थित रहे ।