अजगर को देखने स्वयं आए उपजिलाधिकारी
अनुराग आचार्य (अंगुल जिला प्रभारी)
तालचेर के शनिवार साप्ताहिक हाट के निकट से होकर बहने वाली केनाल के पास से एक फुट गोलाई बिशिष्ट नौ फूट लम्बा अजगर साँप हेल्पलाइन की मदद से पकड़ा गया है।
यह खबर फैलते ही अजगर साँप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। अत्यधिक संख्या में भीड़ एकत्रित होने से तालचेर उपजिलापाल भी स्वयं अजगर साँप को देखने चले आए।
हेल्पलाइन के टिकन दास, पूपून सामंत, मकारू, ववून, टिका गोविंद, शिव राउत, घटना स्थल पर पहुँच कर अजगर साँप को पकड़ कर स्थानीय रानी पार्क जंगल में छोड़ दिया।





