चितापिढी में मुफ्त नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

चितापिढी में मुफ्त नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

राउरकेला शहर डांडियापाली स्थित जे. पी. अस्पताल की ओर से आज शनिवार के दिन नुआगाँव ब्लाक अंतर्गत आनेवाले  चीतापिडी पंचायत कार्यालय परिसर में आँखो का  जाँच शिविर लगाया गया था। इस शिविर में कुल साठ लोगो ने अपने आँखो का जाँच करवाए, जिसमें तीस लोगो के आँखों में मोतियाबिन्द होने का पता चला जिन्हें जे.पी.अस्पताल मे अस्त्रोपचार किया जाएगा।    

इस शिविर में आए लोगो का जे.पी.अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ हेमन्त महाराणा व सहयोगी श्रीधर सिन्हा ने मुफ्त में नेत्र परीक्षण किया।

चीतापीडी़ पंचायत की सरपंच सुमित्रा जोजो ने अपने पंचायत के लोगो को इस शिविर की जानकारी देकर शिविर मे आकर अपने आँखो की जांच कराने के लिए जागरुक किया व शिविर के सफलता पूर्वक आयोजन में अपना अहम योगदान दिया।