3 लाख 50 हजार रूपये के गांजा के साथ पांच गिरफ्तार

नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन नारकॉस' के तहत आरपीएफ टीम-बी और आरपीएफ पोस्ट राउरकेला की संयुक्त टीम राउरकेला रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। जांच के दौरान टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर-01 पर झारसुगुड़ा छोर के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को दो ट्रॉली बैग, एक काला पीठू (बैकपैक) बैग, एक डफसल बैग और दो प्लास्टिक के जरी बोरों के साथ देखा। शक होने पर टीम ने उन्हें रोका और पूछताछ की, जिस पर उन्होंने अपने नाम और पते बताए। उनके पास मौजूद बैग और बोरियों की तलाशी लेने पर उनमें संदिग्ध गांजा बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यह गांजा  अत्ताबिरा‌ से प्राप्त किया था और इसे तस्करी कर मुर्शिदाबाद ले जा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी (GRPS) राउरकेला को सूचित किया गया। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर गांजा जब्त कर लिया और आरोपियों के खिगांजा,ी आरपी/राउरकेला मामला संख्या-138/26, दिनांक 03.10.2026, एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जब्त सामान एवं कीमत

जब्त वस्तु: लगभग 65 किलोग्राम गांजा। अनुमानित मूल्य: 32,50,000/- रुपये (32.5 लाख रुपये)।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. रजब शेख (उम्र- 50 वर्ष), पिता- स्वर्गीय जिल्लार शेख, निवासी- टिकटिकिपारा, थाना- डोमकोल, जिला- मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)।

2. रियाज एसके (उम्र- 21 वर्ष), पिता- रजब शेख, निवासी- टिकटिकिपारा, थाना- डोमकोल, जिला- मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)।

3. हूज़ेफ़ा इस्लाम इसके (उम्र- 31 वर्ष), पिता- अमीनुल इस्लाम, निवासी- महबूब नगर, थाना- डोमकोल, जिला- मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)।

4. राशिदुल एसके (उम्र- 41 वर्ष), पिता- काजेम एसके, निवासी- अजमतपुर, थाना- छत्रा, जिला- मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)।

5. मिनता बीबी (उम्र- 50 वर्ष), पति- नसिमुद्दीन एसके, निवासी- जितपुन्नुतन पाड़ा, थाना- डोमकोल, जिला- मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)।