27 से टाटानगर होकर चलेगी आनंद बिहार टर्मिनल- खुर्दारोड होली स्पेशल ट्रेन 

27 से टाटानगर होकर चलेगी आनंद बिहार टर्मिनल- खुर्दारोड होली स्पेशल ट्रेन 

27 से टाटानगर होकर चलेगी आनंद बिहार टर्मिनल- खुर्दारोड होली स्पेशल ट्रेन 
1 मार्च से खुर्दारोड से चलेगी खुर्दारोड-आनंदविहार टर्मिनट होली स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की होगी सहुलियत 
चक्रधरपुर ।
होली के त्योहार में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने  चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर होकर आनंद विहार टर्मिनल से खुर्दा रोड के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 04066 आनंद विहार टर्मिनल खुर्दारोड होली स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी से 3 मार्च तक प्रतिदिन आनंद विहार टर्मिनल से 00.30 बजे खुलेगी। यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जक्शन (15.15/15.25), गया (18.40/18.50) पुरुलिया (00.23/00.25) टाटानगर (02.35/02.45) हिजली (05.25/05.35) भद्रक (08.18/08.20) जाजपुर क्योंझर रोड(08.53/08.55) कटक (10.00/10.10) भुवनेश्वर (10.50/11.00) और यह ट्रेन खुर्दा रोड जक्शन 12 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी।  उसी प्रकार ट्रेन नंबर 04065 
 खुर्दारोड आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन 1 मार्च से 5. मार्च तक खुर्दारोड स्टेशन से प्रतिदिन 15.30 बजे खुलेगी। यह ट्रेन भुवनेश्वर(16.00/16.05) कटक(16.40/16.45) जाजपुर क्योंझर रोड (18.00/28.02) भद्रक (19.55/19.57) हिजली (22.15/22.25)  टाटानगर (01.05/01.15) पुरुलिया (03.33/03.35) गया जक्शन (10.30/10.40) पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन(14.20/14.30) और यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल 08.15 मिनट पर पहंुचेगी। इसके अतिरिक्त यह ट्रेन गजियाबाद, गोविंदपुरी, सुबेदारजंग, मिर्जापुर, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी आनसोन, अनुराग नारायण रोड, पहाड़पुर, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो, चंद्रपुरा, बोकारोस्टील सिटी, बराभूम, चांडिल, टाटानगर जंक्शन, घाटशिला और बालेश्वर में भी रुकेगी। 

होली स्पेशल ट्रेन में ये सुविधाएं उपलब्ध होगी

आंनद विहार खुर्दारोड होली स्पेशल ट्रेन में दो सेकेंड एसी कोच, 2 थर्ड एसी, 10 थ्री टियर स्लीपर कोच, 5 साधारण कोच,  2 सेकेंड क्लास स्लीपर सह लॉगेज वेन की सुविधा उपलब्ध रहेगा। इस ट्रेन के परिचालन से ओड़िशा पश्चिम बंगाल और झारखंड़ के यात्रियों को होली के दौरान छूट्टियों में अपने अपने घरों या परिजनों के घरों में जाने में सहुलियत होगा।