20 किलो 200 ग्राम गाँजा के साथ पकड़ा गया युवक
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर रेलवे स्टेशन में 20 किलो 200 ग्राम गाँजा के साथ पकड़ा गया तस्कर। बताते चले की पिछले कुछ महिनो से सुंदरगढ़ जिला एवं छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र मे गाँजा की तस्करी के ममले सामने आ रहे है।
ताजा मामला राजगांगपुर रेलवे स्टेशन का है जहाँ आबकारी विभाग एवं रेलवे पुलिस बल की संयुक्त करवाई में गाँजा तस्कर पकड़ा गया।
सुंदरगढ़ जिला में आनेवाले राजगांगपुर, शहर के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म, में रेलवे पुलिस बल एवं आबकारी विभाग, की संयुक्त टीम ने मिलकर एक युवक को 20 किलो 200 ग्राम,गाँजा के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। यह गाँजा एक बोरी में भरकर तस्करी की जा रही थी। युक्त युवक को आबकारी विभाग द्वारा नारकोटिक्स एक्ट, के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
आपको बता दे की राजगांगपुर में इस तरह की घटना आए दिन देखने के लिए मिल रही है। जिसपर संबंधित विभाग द्वारा कार्यवाही के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है,यही वजह है कि नशे के कारोवार पर पूरी तरह अंकुश नही लग पा रहा है। फलस्वरूप राजगांगपुर शहर नशे के मकड़जाल में फंस गया है,जिसका परिणाम यह हो रहा है कि नशे के आदी हो चुके लोग अपनी नशे की जरूरतों को पुरा करने के लिए, आए दिन चोरी, डकैती, छीनताई,ठगी जैसी असामाजिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे है।
शहर में दिन व दिन बढ़ती असामाजिक कृत्यो से स्थानीय जनता इस कदर परेशान है कि अब स्थानीय लोगों द्वारा यह माँग उठने लगी है कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए इसकी उच्च स्तरीय जांच कर इस कारोबार में संलिप्त लोगों पर कार्यवाही की जाए।
अब देखना यह होगा कि शहर में धड़ल्ले से चल रहे नशे के कारोबारीयों पर प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्यवाही की जाती है।





