20 वर्षिय युवक ने की खुदकुशी
गंगाधर शा (संवाददाता)
बडगांव: सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आने वाले बड़गांव ब्लाक के भंडारपाडा़ गाॅव में लकी लाक्रा,पुत्र शुकरु लाक्रा नामक एक 20 वर्षिया युवक की आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।
इस आत्महत्या कि खबर से पूरे अंचल में सनसनी सी फैल गई है।
मृतक के अभिभावको के अनुसार बिते कल अपने माता पिता के साथ मृतक की किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी।
इस आत्महत्या का कारण घरेलू कलह भी बताया जा रहा है।
प्रथम दृष्टा में यह किसी तरह से भी आत्महत्या नही लग रही है क्योकि फांसी का फंदा काफी ढी़ला है और मृतक के पैर जमीन पर है। इस वजह से भी ग्रामीणो को संदेह हो रहा है कि यह आत्म हत्या नही हो सकती।
पुलिस घटना की छानबीन में लग गई है,पुलिस की छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा की यह हत्या थी या आत्म हत्या।





