150 रुपये चुराकर गया जेल

150 रुपये चुराकर गया जेल

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

रेलवे सुरक्षा बल के उड़न दस्ते ने "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत एक अपराधी को यात्रियो के पास से चुराई सामग्रियों के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्यवाही को टाटा रेलवे स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है। 
इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, नाम-मोहम्मद मुख्तार, उम्र- 37 वर्ष, पुत्र-लेफ्टिनेंट मोहम्मद मुमताज, निवासी- ईदगाह मोहल्ला, राजगांगपुर, थाना- राजगांगपुर जिला- सुंदरगढ़,(ओडिशा) ।

संबंधित घटना इस प्रकार है-दिनांक 06.09.2023 के दिन टाटा से ट्रेन संख्या 12860 में बोर्डिंग के दौरान उक्त ट्रेन में सफर कर रहा सुनील कुमार वाजपेई नाम के एक यात्री का बटुआ चोरी होने के संबंध में राजकीय रेलवे पुलिस थाना टाटा में शिकायत की गई थी।  इस संबंध में उक्त थाने में मामला संख्या 78/23 दिनांक 06.09.23 यू/एस- 379 भादावी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था। तदनुसार,उड़न दस्ते को  विश्वसनीय स्रोत से मिली सूचना के अनुसार, दिनांक 11.09.23 को रात्रि बेला में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बलबीर प्रसाद द्वारा चक्रधरपूर के उड़न दस्ता, और टाटा के रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस  कर्मचारियों के साथ ऑपरेशन 'यात्री सुरक्षा' के तहत एक विशेष छापेमारी और अभियान चलाया गया और उक्त व्यक्ति को चोरी के बटुए जिसमें 150 रुपये थे, के साथ टाटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या -1 से गिरफ्तार किया गया।  उपरोक्त वस्तु को राजकीय पुलिस-टाटा द्वारा जब्त कर लिया गया है।और अभियुक्त को थाना कांड संख्या 78/23 को दिनांक 06.09.23 U/S- 379 (भादावी) को टैग कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।