1000 मीटर का सफर तय करने में डाक को लगे 5 दिन
भारतीय डाक एक ओर जहाँ तेज सेवा देना के लिए स्पीड़ पोष्ट सेवा का संचालन कर रही है, वही दूसरी ओर इस सेवा की हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।
घटना है सुंदरगढ़ जिला के बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बिसरा पंचायत में स्थित डाकघर की। जहाँ एक डाक पंजीकृत डाक द्वारा भेजा गया। जो बिसरा में ही बिसरा पंचायत उच्चविद्यालय परिसर में खंड़ शिक्षाधिकारी कार्यालय में वितरण करना था। इस डाक की रजिस्ट्री 01-12-2023 के दिन 10 बजकर 27 मिनट में बिसरा डाकघर द्वारा किया गया। रजिस्ट्रीकृत इस डाक का गंतव्य अनुमानित दूरी हजार मीटर की होगी, पर दुःख की बात यह है कि डाकघर के इतने नजदीक डाक का वितरण होना था फिरभी यह दूरी तय करने में एक रजिस्ट्रीकृत डाक को पाँच दिन लग गए। यह डाक अपने गंतव्य में 06-12-2023 को अपराह्न के 03 बजकर 48 मिनट में पहुंचा।





