100 पाव देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार मोटरसाइकिल जप्त

100 पाव देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार मोटरसाइकिल जप्त

मुंगेली से बिलासपुर में खपाने लाई जा रही थी 100 पाव शराब, हिर्री पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार 2 तस्करों को दबोचा
बिलासपुर। दूसरे जिले से बिलासपुर में अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर हिर्री पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर मुंगेली जिले से मोटरसाइकिल पर 100 पाव देशी शराब की खेप लेकर आ रहे दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से शराब और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। कौशिक ढाबा के पास घेराबंदी कर पकड़ा। 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एएसपी (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और सीएसपी (चकरभाठा) राजेश जोशी के निर्देश पर थाना प्रभारी दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। गुरुवार दोपहर करीब 12:35 बजे सूचना मिली कि सरगांव की ओर से भोजपुरी टोल प्लाजा की तरफ बाइक से शराब की खेप ले जाई जा रही है। पुलिस टीम ने ग्राम भोजपुरी स्थित कौशिक ढाबा के सामने जाल बिछाकर संदिग्ध मोटरसाइकिल पर को रोका। कार्टन में छिपाकर ले जा रहे थे शराब, तलाशी लेने पर बाइक सवारों के पास मौजूद एक सेब के कार्टन (KINNAUR APPLE) से 100 पाव देशी प्लेन मदिरा (कुल 18 लीटर, अनुमानित कीमत ₹8,000) बरामद हुई। पुलिस ने शराब और परिवहन में इस्तेमाल सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के (CG 28 M 7829) को तुरंत जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
 केदार साहू (25 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 02, सरगांव, जिला मुंगेली।
 राजेन्द्र साहू (20 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 02, सरगांव, जिला मुंगेली।
दोनों आरोपियों के खिलाफ हिर्री थाने में अपराध क्रमांक 282/2026, धारा 34(2) व 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र राजपूत, आरक्षक सुखदेव कश्यप, जितेंद्र जगत, सूरज कुर्रे और जयप्रकाश कंवर की मुख्य भूमिका रही।