10 मई को कबूतर उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन बीजेता को 11 हजार ईनाम

10 मई को कबूतर उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन बीजेता को 11 हजार ईनाम

उरई (जालौन) कालपी विजन संस्था के तत्वावधान में हिंदू -मुस्लिम एकता एवं सदभावना का प्रतीक कबूतर उड़ान प्रतियोगिता का प्रोग्राम 10 मई को कालपी नगर में आयोजित किया जायेगा। इसकी तैयारियों को लेकर आयोजकों तथा कबूतर बाजों की मीटिंग में अंतिम रूप प्रदान किया गया है।

स्थानीय नगर के मुहल्ला दमदमा में जावेद कढ़ाई सेंटर में आयोजित बैठक में कार्यक्रम के आयोजक वसीम खलीफा तथा अरशद राजा ने बताया कि हर साल की तरह प्रतियोगिता में 10 मई को सुबह 6 बजे कबूतरबाजों के अपने-अपने प्रिय कबूतर उड़ान भरेंगे। 10 बजे उड़ान भरने के उपरांत जब कबूतर अपने-अपने मुकम्मों में वापस लौटेंगे। तभी रेफरियों के द्वारा गणना की जाएगी। उड़ने वाले कबूतरों को चिन्हित करने के लिए रंग लगाया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले कबूतर के कबूतर बाज को 11000 का पुरस्कार मिलेगा।  संस्था के संयोजक समाज सेवी आसिफ कुरैशी एडवोकेट तथा जिला कांग्रेस के महामंत्री तस्लीम खान की ओर से प्रदान किए जाएंगे। बैठक में शहनूर मियां,शिव राम महाराज,देवेंद्र यादव, अरविन्द कुमार, गुपज़ार  इरफ़ान खान, हलीम खान, अरशद रज़ा, बाली मुहम्मद, छोटू सुनार, इन्तिज़ार ने हिस्सा लिया। कमेटी सदस्य जाविद खान हाफ़िज दिलशाद  बारकाती, अरशद रज़ा अज़हरी, हलीम रज़ा, शाहिद अंसारी, समीर अंसारी आदि ने सहभागिता की।