स्थानीय बेरोजगारो की नियुक्ति को लेकर धरना प्रदर्शन

स्थानीय बेरोजगारो की नियुक्ति को लेकर धरना प्रदर्शन

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर औद्योगिक श्रमिक संघ की ओर से निजी कंपनियों के समक्ष नियुक्ति को लेकर धरना प्रदर्शन।तालचेर शिल्पाचनला श्रमिक संघ द्वारा आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि कंपनी द्वारा सरकार की सभी नीतियों के उल्लंघन और स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए बिना स्थानीय बेरोजगार युवाओं के स्थान पर बाहरी लोगों को वरीयता दिया जा रहा है। 

तालचेर में 19 नंबर जिला परिषद  जोन के भाजपा उपाध्यक्ष इंजी. मनोज प्रधान के नेतृत्व में ब्रजनाथपुर हेंसमुल, कांकीली, कंडा़ल धर्मपुर पंचायत सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों युवाओं ने निजी कंपनी के कार्यालय के सामने धरना देकर कंपनी का कार्य पूरी तरह से बंद करवा दिया। इस धरना प्रदर्शन के दौरान भुवनेश्वरी कोयला खान को पूरी तरह से अचल कर दिया गया था। 
बाद में भुवनेश्वरी परियोजना अधिकारी आंदोलनकारियों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचकर समस्या का शीघ्र समाधान करने के लिए बैठक बुलाई, श्री प्रधान ने बताया कि  इस बैठक में निरंजन प्रधान, बृजनाथपुर सरपंच नरेश चंद्र बेहरा, तुषार कुमार साहू, पीनू साहू, लक्ष्य केशरी साहू, प्रद्युम्न पालेई, अबिजा पलेई, सुजीत पालेई, महेश्वर बारिक, शरथी बेहरा मौजूद थे।