समान समेत बोलेरो ले उडे़ चोर

समान समेत बोलेरो ले उडे़ चोर

लोहनीपाडा़ थाना क्षेत्र से मुकेश साह नामक व्यवसायी के घर के आंगन में खड़ी मालवाहक बोलेरो  बैन में हाट में बेचने के लिए लाद कर रखे गए सामान समेत बोलेरो ले उडे थे चोर,इस मामले में गणेश साहू और मोहम्मद सुफियान नामक दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है।

यह घटना 20 जनवरी की है।
लोहनीपाडा़ निवासी मुकेश साहू हाट बाजारो में सामान बेचने का काम करता है, बाजार में बेचे जाने वाले इन सामानो को वह अपने नीजी मालवाही बोलेरो बैन से बिभिन्न हाट-बाजारो में ले कर जाता है। 
रोजाना की तरह वह 20 जनवरी को भी बाजार से लौटने के बाद सामान लदी वाहन क्रमांक (ओडी 14 ई 2230) को घर के आंगन में खड़ी कर सपरिवार सहित रात्रि भोजन के बाद सो गया। सुबह जागने पर उन्होने पाया की उनका वाहन चोरी हो चुका है। 
इस बात की शिकायत मुकेश साहू ने स्थानीय थाना में की।
मुकेश साहू की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छानबीन आरम्भ कर दिया। पुलिस ने अपनी कारवाई के दौरान पाया की चोरी के तार दूर तक जुड़े हुए है। 
लोहनीपाडा़ पुलिस चोरो को तलाश करते बिसरा थाना पहुँची,जहाँ बिसरा पुलिस की सहायता से इस थाना क्षेत्र निवासी गणेश साहू और मोहम्मद  सूफियान को गिरफ्तार कर लोहनीपाडा़ ले गई।
इसी केश में नुआगाँव प्रखंड के साप्ताहिक हाट नुआगाँव बाजार में मुकेश साहू ने एक व्यक्ति को बैग बेचने देखा जिसकी सूचना उन्होने स्थानीय पुलिस को दी। 
सूचना पाकर पुलिस बाजार में पहुँची और उस व्यक्ति से मुकेश साहू को उनका सामान वापस दिलाया। फिलहाल पुलिस चोरी का कुछ सामान बरामद कर चुका है और कुछ बरामद होना बाकी है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी हुए बोलेरो बैन में तिरपाल, खटिया बुनने वाला फीता, चटाई, बैग, साल, स्वेटर, कंबल, जैकेट, व अन्य सामान थे जिसकी किमत  तीन से चार लाख के बीच बताई जा रही है।