सीमांकन को लेकर दो गांवों में विवाद।

सीमांकन को लेकर दो गांवों में विवाद।

अनुराग आचार्य (संवाददाता)


अनुगुल जिला के कनिहा प्रखंड अंतर्गत आने वाले दो गाँव गौनिघासा व झूलाखुंटिया के पहले से चली आ रही सीमाविवाद विवादो में ही फंस कर रह गया।
पिछले दो वर्षों में प्रशासन द्वारा गैनिघासा और झूलाखुंटिया गांवों के बीच तीन बार सीमाएं चिन्हित करने की कोशिश की गई हैं।पर नतीजा वही ढा़क के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती दिखाई दे रही है।

ग्रामीणो से मिली जानकारी के अनुसार अब तक झुलाखुंटिया गाँव गौनीघासा गाँव के जमीनो के कुछ हिस्सो पर अवैद्ध कब्जा कर रखा है,इस बाबत ग्रामीणों द्वारा बार बार संबंधित आला अधिकारियों से इस विवाद के निपटारे को लेकर गुहार लगाई जाने के बाद भी इस समस्या का सामाधान नही निकल पाया है।आज भी दोनों गाँव के सीमा विवाद को लेकर उप जिलाधिकारी,तहसीलदार और राजस्व अधिकारी मौके पर समाधान के लिए मौजूद थे, पर कोई समाधान किए बिना ही वापस लौट गए।

अब यह देखना है कि आखिर पिडित ग्रामीणों को कब न्याय मिलेगा।