सड़क दुर्घटना में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट कर्मचारी घायल

अनुराग (पुर्वांचल प्रमुख) 

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट सेवाकेंद्र  कर्मचारी अभिषेक मौर्या आज सुबह 6:40 बजे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में अभिषेक मौर्या को कंधा, सर और पैर में चोट लगी है। 
अभिषेक मौर्या ने सारांश दैनिक को बताया कि आज सुबह वह अपने कमरे से कार्यालय के लिए मोटरसाइकिल लेकर निकले रामपथ पर 6:40 बजे महाराजा स्कूल के निकट अचानक मोड़ से एक बैटरी चलित आटोरिक्सा निकली,जिसे देखकर उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को ब्रेक लगा दी। लेकिन आटोरिक्सा नही रुका और मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिसके बाद संतुलन खोकर अभिषेक मौर्या सड़क पर गिर पडा और मोटरसाइकिल उनके ऊपर आ गिरी और फिर आटोरिक्सा मोटरसाइकिल के ऊपर पलट गया, इस आटोरिक्सा को अशोक कुमार नामक व्यक्ति चला रहा था।अभिषेक मौर्या स्थानीय श्रीराम अस्पताल में मरहम पट्टी कराई और दवाईयां लेकर अपने  पैतृक निवास छावनी प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम-कलानी कला, जिला बस्ती चले गए।