हाट में अतिक्रमण की वजह से सड़क पर लगती है दुकाने
धरमदास बाघेल(संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखंड में लगने वाले साप्ताहिक हाट का अतिक्रमण होने की वजह से अब स्थानीय कृषको व अन्य दुकानदारो को सड़क पर दुकान लगाना पड़ रहा है। यही हाल बस अड्डे का भी है।
पश्चिम ओडिशा का अंतिम प्रखंड झारखंड सीमा से लगे नुआगाँव,शब्जी की खेती के लिए प्रसिद्ध है। टमाटर के मौसम में
यहाँ आसपास की मंडियो के अलावा दूर दराज के क्षेत्रो से भी व्यापारी आते है। यही वजह है कि इस क्षेत्र मे शब्जी की खेती अधिक की जाती है, सभी पंचायत क्षेत्रो में हाट लगने से स्थानीय किसानो को भी अपने उत्पाद बेचने के लिए सुविधा होती है।
नुआगाँव प्रखंड का नुआगाँव बजार कभी इस क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार हुआ करता था। यातायात की अच्छी व्यवस्था होने के कारण यहाँ आसपास के क्षेत्रो के अलावा झारखंड से भी लोग बाजार करने आते है। नुआगाँव हाट का कभी विराट रूप हुआ करता था पर हाट में मनमाने ढंग से दुकानो का निर्माण होने से पूरे हाट लगने की जगह अब ना के बराबर रह गई है,नतिजा यह हुआ की अब सड़क के दोनों ओर दुकाने लगानी पड़ रही है,जिससे हाट के दिनो में जाम की स्थिति बनी रहती है, दिन भर बसो की आवाजाही लगी होने से ग्राहको व दुकानदारो को परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों में एम्बुलेंस जैसी अतिआवश्यक सेवाओ को भी जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन






