वेव्स एप 26 भाषाओं में उपलब्ध

वेव्स एप 26 भाषाओं में उपलब्ध

दृश्‍य-श्रव्‍य माध्‍यम, मीडिया और रचनात्‍मक कार्यों में रूचि रखने वालों के लिए भारत का सर्वश्रेष्‍ठ ग्‍लोबल ओटीटी प्‍लेटफार्म 26 भाषाओं में नि:शुल्‍क उपलब्‍ध है । WAVES App को टेलीविजन और मोबाइल पर Android एवं iOS स्‍टोर से डाउनलोड किया जा सकता है । 

WAVES App एक ओटीटी एक प्‍लेटफार्म है, जिसमें फिल्‍म, संगीत, गेम्‍स, एनीमेशन, समाचार, स्‍टोरी टेलिंग, बच्‍चों के कार्यक्रम, सोप ओपेराज़, इतिहास, धार्मिक चैनल्‍स, स्‍वास्‍थ्‍य, जीवन शैली से संबंधित कार्यक्रम, सीरियल, लोक और पाश्‍चात्‍य संगीत जैसे अनेक कार्यक्रमों का आनंद लिया जा सकता है । 

गौरतलब है कि विगत 01 मई, 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा वर्ल्‍ड ऑडियो एवं विजुअल समिट WAVES का शुभारम्‍भ किया गया था । इस समिट में दुनियाभर के 90 से अधिक देशों के कंटेंट क्रियेटर्स और फिल्‍म मेकर्स ने भाग लिया था । इसके बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा WAVES App जारी किया गया था जोकि एक ओटीटी प्‍लेटफार्म है ।