वन विभाग द्वारा पानी वाले पक्षियों की गिनती शुरू

आज राज्य सरकार ने पूरे ओडिशा में पानी में पक्षियों की गिनती करने का फ़ैसला किया । इसी सिलसिले में, राउरकेला वन विभाग में 17 अलग, अलग पानी वाली जगहों पर 17 टीमें बनाई गई हैं और पक्षियों की गिनती का काम आज सुबह 6 बजकर 30 मिनट से शुरू किया गया । राउरकेला वन विभाग के सभी क्षेत्रीय कर्मचारी 285 लोगों को इस काम में लगाया गया । इसके साथ ही, 2 सहायक। वन अधिकारी सुरजीत कुमार साहू,  गजेंद्र पाल सिंह माथुर को लगाया गया । आज की पक्षियों की गिनती का काम वन विभाग अधिकारी यशवंत सेठी की देखरेख में किया गया।

 मंदिरा  डैम, पितामहल डैम, ब्राह्मणी नदी, कोलाईपोसा जलाशय, बालूघाट तरकेरा जलाशय,धमांधर डैम, कुचैता तालाब, मंदिरा डैम, कांसबहाल डैम, बिषिपुर पोखरी वगैरह 17 जगहों पर पक्षियों की गिनती की गई। इस कार्य को अच्छे तरीके से करने के लिए कल राउरकेला वन विभाग कार्यालय के बैठक कक्ष, में पक्षियों की गिनती का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया जिसमें सभी कर्मचारियों को बुलाया गया‌ था।वन्य जीवन अनुसंधान कर्ता  डाक्टर निमैन चरण पल्ले ने सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों को पक्षियों की गिनती का प्रशिक्षण दिया।