लिंगराज कोयलारी का स्वच्छ भारत
अनुराग आचार्य (व्यौरौचीफ)
आजादी का अमृत महोत्सव पालन के अवसर पर तालचेर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए आज लिंगराज कोयला खान की ओर से तालचेर नगरपालिका अंतर्गत हांडीधुआ चौक से एक शोभायात्रा निकालकर शहर की परिक्रमा की।
इसके साथ ही रास्ते में पडे़ प्लास्टिक को उठाकर सफाई की गई एवं स्वच्छ भारत अभियान की महत्व के बारे में लोगो को बताया गया। साथ ही दुकानदारो से भी प्लास्टिक पर किस तरह रोक लगाया जा सकता है इस बिषय पर बातचीत की गई।
लिंगराज की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आनेवाले दिनों में इस मुहिम को और तेज किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में लिंगराज के अधिकारी एवं कर्मचारीयो में ऋतुराज शर्मा, मुख्य अभियंता अमित डोग्रा, जगदानंद नायक, कनिष्ट अभियंता यशवंत नायक एवं सैकड़ों कर्मचारीयो ने भाग लिया था।





