लकडी़ के खंबो में टिका बिजली का तार
अनुराग अचार्य (संवाददाता)
तालचर :
हमारा देश भारत आधुनिक युग के प्रगती की ओर निरंतर बढ़ रहा है।विद्युत के क्षेत्र में भी नये नये प्रयोग हो रहे है।ऐसे में आज के इस प्रगतीवादी युग में भी ओडिशा के एक गांव "हिलोई एकडाल"गांव में बिद्युत तारो को लकडी़ के खंबे में बांधा गया है।
यह गांव अनुगुल जिले के तालचर ब्लाक अंतर्गत आता है,जहाँ विद्युत विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के कार्यालय से महज दस किलोमीटर की दूरी पर यह नजारा देखने को मिल रहा है।
ऐसे में प्रश्न उठता है कि इतनी बडी़ कमी को अब तक बिजली विभाग ने दूर क्यो नही किया,क्या लकडी़ के खंबे बिजली तारो के लिए उपयुक्त है।





