राज्यपाल का राजगांगपुर दौरा
ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल का राजगांगपुर दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं।
राज्यपाल के राजगांगपुर आगमन में उनकी सुरक्षा के लिए सुंदरगढ़ जिलापाल और सुंदरगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
आज राज्यपाल राजगांगपुर में दो कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
ओसीएल प्रांगण में ओडिशा के राज्यपाल प्रो गणेशी लाल के आगमन पर राष्ट्रीय पत्रकार समेत अनेकों पत्रकारो को किया गया सभा से वंचित कुछ कंपनी के चुनिंदा पत्रकारों को दी गई है सभा में जाने की अनुमति ?
आपको बता दें कि ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल गुरुवार सुबह पुरी हटिया ट्रेन से राजगांगपुर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ इंतजाम किए गए थे।
राज्यपाल गणेशी लाल जी के आने से पहले स्टेशन परिसर में सुंदरगढ़ जिलापाल निखिल पवन कल्याण, सुंदरगढ़ जिला एसपी सागरिका नाथ , पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों समेत पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची वैसे ही उनकी एक झलक पाने के लिए जनसैलाब स्टेशन परिसर के बाहर उमड़ पडा़।
इस मौके पर भाजपा के टाउन अध्यक्ष शंकर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करना चाह रहे थे लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मना कर दिया।
ट्रेन से उतरने के बाद राज्यपाल को डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड की टैक्सी में बैठा कर स्टेशन के बाहर खड़ी वाहन पार्किंग स्थल तक आए जहां से राज्यपाल वाहन बैठे कर डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड के गेस्ट हाउस की ओर चल गए।
ठीक उनकी वाहन के आगे और पीछे पुलिस प्रशासन के आला अधिकारीयो की वाहने चल रही थी।
ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल सर्व प्रथम सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक स्थानीय डालमिया सीमेंट के आडिटोरियम में डीआइटीआई के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे.इस कार्यक्रम के बाद वे वहां से डालमिया विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के जाएंगे।
मालूम रहे। 11.45 से दोपहर 12.30 बजे तक डालमिया विद्या मंदिर के सभागार में वैज्ञानिक नीलाचल साहू की प्रथम पुण्यतिथि पर नीलांचल फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल रहेंग।
इस मौके पर नीलाचल साहू की स्मृति में एक स्मारिका का विमोचन करने के साथ विभिन्न प्रकार के उल्लेखनीय कार्य करने वाले सात प्रतिभाओं को सम्मानित भी करेंगे.।





