राजगांगपुर श्रमिक संघ ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

राजगांगपुर श्रमिक संघ ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

डालमिया सीमेंट से आरएचआई मैग्नेशिया को हस्तांतरण के बाद प्रशासन श्रमिक संघों और पूर्व फैक्ट्री मालिकों के समझौते को नजरअंदाज कर अपनी मनमानी कर रहा है, जिससे श्रमिकों में आक्रोश है।और वे इसका विरोध कर रहे हैं इसके विरोध में मजदूरों ने कल शाम एसीएल मुख्य द्वार से रिफैक्ट्री के मुख्य द्वार तक विशाल रैली निकाली और अपनी मांगें उठाईं।

 श्रमिकों के दीर्घकालिक वेतन समझौते और बोनस समझौते के 9 महीने बाद भी कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई समझौता नहीं हुआ।
 भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध राजगांगपुर श्रमिक संघ की ओर से अध्यक्ष शांतनु कुमार महापात्र ने महासचिव बिमल कुमार बेहरा और श्रमिक संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आज चेतावनी दी कि जिन श्रमिकों की अब तक छंटनी की गई है,यदि उन श्रमिकों को 11-09-2023 तक दोबारा काम पर नहीं रखा जाएगा तो छंटनी किया गया श्रमिकों और उनके परिवारों के साथ आर.एच.आई. मैगनेसिया के मुख्य भवन के सामने भूख हड़ताल बैठने के बाद उत्पन्न होने वाली अप्रिय स्थिति के लिए कंपनी जिम्मेदार होगा।
इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारी एवं कारखाना प्रबंधन को लिखित रूप से दी गई है। 
यह सूचना पत्रकार सम्मेलन में दी गई है।