राउरकेला आकाशवाणी केंद्र में मन की बात कार्यक्रम
प्रेस विज्ञप्ति :
राउरकेला आकाशवाणी केंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। आकाशवाणी केंद्र के मुख्य प्रबंधक जयदेब भुय एवं अभियांत्रिकी एमडी समीम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता धीरेन सेनापति, पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष एवं कवि कुंजबिहारी राउत, गायिका राजकुमारी देवी एवं खेल आयोजक सुंता बेहरा शामिल हुए और उनकी सराहना की।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता बिष्णुचरण सेठी, गौरांग मोहंती, सालिक बरुवा आदि प्रमुख थे। इस मौके पर मेहमानों को जगदा स्थित सेंटर और सेक्टर 6 की पहाड़ी पर स्थित ट्रांसमिशन सेंटर का भ्रमण कराया गया। इसी तरह योजना प्रबंधक अहलादिनी होता, मीनाक्षी नाइक, विक्रम साहू, फिलिप खादिरत्न, चितरंजन जेना, सिकंदर साय, बसंत कुमार साहू, कनकलता बेहरा, जशिंता डोंगडुंग, ललिता म्यिंग, रघुनंदन लाकड़ा और ट्रांसमीटर कर्मी सरबश्रीत दक्षिशा चक्रवर्ती, अजीत कुमार साहू,सौभाग्य बारिक, गिरीश चंद्र नाइक, भक्तू किशन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया।





