युवक पर जानलेवा हमला
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
अंगुल जिला के तालचेर थाना अंतर्गत आनेवाले बाघुआ बेला के 21 नंबर वार्ड निवासी 25 वर्षिय अमित साहू पर नवनिर्वाचित पार्षद अनीता विश्वाल का पुत्र बीजु विश्वाल अपने दो भाईयो एवं सुव्रत प्रधान, सूर्यरंजन प्रधान, के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया, इन सबने मिलकर अमीत साहू को दौडा़ दौडा़ कर बेदम होने तक पिटा,मार खाते हुए जब जक लोहे की रड़ से अमीत साहू के सर पर हमला किया गया तो वह जमीन पर गिर गया तो मार रहे युवको में से एक ने उसके पेट पर चक्कू सटाकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा,ओर अश्लील भाषा में उसे गालीयाँ देने लगा।
अमीत साहू पर सबने मिलकर उस वक्त हमला किया जब वह रामनवमी शोभायात्रा देखकर देर रात 11 बजे अपने घर लौट रहा था।
अमीत साहू ने इसकी लिखित शिकायत तालचर थाने में दी है, और यह भी बताया कि उन लोगो ने धमकी दी है कि अमीत और उसके परिवार के लोगो को रास्ते में चलने नही दिया जाएगा।
अमीत साहू के एक बंधु ने अमीत को मारे जाने की सूचना फोन द्वारा पुलिस को दी, सुचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच अमीत साहू को रक्तरंजित अवस्था में मंड़पाल चिकित्सालय लेकर गई।
इस हमले को लेकर अंचल में चर्चा है कि यह एकराजनैतिक हमला है।





