महंत सुरेंद्र दास की चौथी पुण्यतिथि पर भव्य भंडारे का आयोजन 

महंत सुरेंद्र दास की चौथी पुण्यतिथि पर भव्य भंडारे का आयोजन 

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या स्थित कनीगंज श्री राजीव लोचन मंदिर में परम पूज्य महंत श्री सुरेंद्र दास जी महाराज की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

पुण्यतिथि के इस पावन अवसर पर मठ-मंदिरों से बड़ी संख्या में संत-महंतों का आगमन हुआ। सभी संतों एवं श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद, अंगवस्त्र व दक्षिणा वितरित की गई।
इस अवसर पर वर्तमान महंत श्री श्याम दास जी ने कहा कि, “आज नाग पंचमी के शुभ अवसर पर हम सब अपने पूज्य गुरु महंत श्री सुरेंद्र दास जी महाराज की पुण्यतिथि मना रहे हैं। गुरुजी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।