भारतीय मजदूर संघ का तिरंगा पदयात्रा
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
भारतवर्ष आजादी का 75वाँ सालगिरह मना रहा है। आजादी के 75वे सालगिरह पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अमृत महोत्सव में के रंग में पूरा देश रंग चुका है।
इसी क्रम में तालचेर के साउथ वलंडा में मजदूर संघ परिवार और व्यापारी संघ संयुक्त रूप से हाथो में तिरंगा लेकर तालचेर के बाजार क्षेत्र से होते हुए आवासीय कालोनियो में पदयात्रा कर विभिन्न स्लोगान के माध्यम से लोगो को जागरूक कर रहे है।
उक्त कार्यक्रम में अमृत महोत्सव सेवा समिति तालचर खंड़ के सह संयोजक माजोन कुमार प्रधान, अध्यक्ष शिवराम पान, संपादक ईश्वर साहू, कोषाध्यक्ष सुरेश मोहंती के मार्गदर्शन में सभी ने इस पदयात्रा में भाग लिया. कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास खुंटिया ने शिरकत करते हुए 15 अगस्त को हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को अपने आप को भाग्यशाली मानने का आह्वान किया। उक्त कार्यक्रम में लक्ष्मीप्रिय मलिक, सतस्य महासुपकर, सनथ कुमार साहू। मल्लिका बेहरा, हरमोहन मिश्रा, तुसर कुमार साहू समेत कई सदस्यों ने शिरकत की।





