बोर्ड परीक्षा के लिए डबल लाॅक माडल
नरेंद्र सिंह (संवाददाता)
श्रावस्ती जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बोर्ड परीक्षा-2026 हेतु बनाये गये डबल लॉक का किया औचक निरीक्षण।
जिले में संचालित बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन, व्यवस्थापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कोषागार में बने डबल लॉक का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया तथा सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि प्रश्नपत्रों को कोषागार के डबल लॉक से पुलिस बल की सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होने सी0सी0टी0वी0 कैमरों के संचालन आदि की भी जानकारी ली।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





