बारीस में गिरा छीदी ओराम का घर

बारीस में गिरा छीदी ओराम का घर

अंचल में हो रही भारी बरसात के कारण छिदी ओराम का घर गिर गया। सुंदरगढ़ जिला के नुआगांव प्रखण्ड अनतर्गत आनेवाले सोरडा ग्राम पंचायत में स्थित पोखरा टोली में रहने वाले छीदी ओराम का घर अंचल में लागातार हो रही बरसात के कारण मंगलवार की रात नम होकर गिर पडा़। गनीमत थी कि खतरे को भांप कर घर के सभी लोग दूसरे घर में सो रहे थे और सभी चोटील होने से बच गए। 

इस अंचल में कच्चे घरो में रहने वाले लोगों के लिए लागातार होनेवाली बरसात और बड़े चुहे मुसिबत से कम नही है। एक तरफ लागातार होने वाली बरसात से कच्चे घर गिर जाते है तो दूसरी तरफ बडे़ चुहे घरों की बुनियाद को सुरंग बनाकर कमजोर कर रहे है जिसकी वजह से अक्सर कच्चे घर गिर जाते है।