प्लास्टिक रस्सी के झुलता मिला दो पत्नीयो के पति का शव
आज सुबह राकेश पात्रों नामक व्यक्ति का शव सेक्टर-1, राउरकेला के क्वाटर संख्या ई-1 में एक प्लास्टिक रस्सी के सहारे छत से झुलता हुआ पाया गया। राकेश पात्रों ने प्रेम विवाह किया था और एक अन्य महिला के साथ लिव इन में सेक्टर-1 में रह रहा था, जबकि मृतक की पत्नी अपने सास ससुर के साथ सेक्टर -20 में रह रही थी। मृतक के जीजा ने आरोप लगाया है कि राकेश पात्रों की हत्या हुई है, और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस मामले में सेक्टर-3 थाना की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।





