प्रेमी जोड़े का दुखद अंत होने की घटना अंचल में मातम और सनसनी 

खबर है कि एक आम का पेड़ की एक शाखा में एक ही साड़ी को फंदा बना कर एक छोर में प्रेमी और दूसरे छोर में प्रेमिका झूले, जिससे दोनों की प्रेम कहानी और जिवन का एक साथ दर्दनाक अंत हो गया।  प्राप्त सूचना के अनुसार अरेतरा रोड पर 18 वर्षीय मुनीता मंझवार और 21 वर्षीय मुकेश यादव मृत अवस्था में मिले। ग्रामीणों की सूचना पर लेमरू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।करीब एक वर्ष से दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की ग्रामीणों में चर्चा। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंपे गए। घटना की असली वजह क्या है, यह कौतुहल का बिषय बना हुआ है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है, इलाके में शोक का मामाहौल बना हुआ है।यह जानकारी एएसपी लखन पटेल ने मिडिया के साथ साझा की है।