प्रसिद्ध वेदव्यास पीठ पर 2 अगस्त से श्रावणी मेला शुरू होगा

प्रसिद्ध वेदव्यास पीठ पर 2 अगस्त से श्रावणी मेला शुरू होगा

सुंदरगढ़ जिला में स्थित राउरकेला के मशहूर वेदव्यास पीठ पर 2 अगस्त से श्रावणी मेला लगने जा रहा है। इसके सफल आयोजन के लिए एडीएम दीना दस्तगीर की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक हुई। राउरकेला नगर निगम कार्यालय के सभा गृह में हुई इस तैयारी बैठक में उन्होंने मेले को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए सभी विभागों से सहयोग मांगा।

2 अगस्त से लगने वाला यह श्रावणी मेला क्रमशः रविवार, 9, 16 और 23 अगस्त को शुरू होगा और अगले दिन सोमवार सुबह तक चलेगा। इस मौके पर एडीएम सह नगरनिगम आयुक्त ने मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की पर्याप्त तैनाती और अग्नि सुरक्षा के इंतजाम, बिना रुकावट बिजली बितरण , यातायात व्यवस्था का सही प्रबंधन , खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा स्टॉल में खाने-पीने की चिजों की गुणवत्ता जांच करने पर जोर दिया।बैठक में फैसला हुआ कि इस साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने और जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन खास नजर रखेगा। फूड खाद्य सुरक्षा अधिकारी को अलग-अलग नीजी संस्थाओं और संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं को दिए जाने वाले खाने और पीने के पानी की चीजों की गुणवत्ता को जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने PWD अधिकारी को सलाह दी कि बड़ी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और नदी घाटों पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग बैरिकेड्स बनाए जाएं। इसके साथ ही, बिना रुकावट बिजली सप्लाई के लिए TPWDL को तैनात किया जाएगा और राउरकेला म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए सफाई कर्मचारियों को तैनात करेगा। शुरुआती इलाज के लिए डॉक्टरों के साथ 2 एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, मेले के सफल मैनेजमेंट के लिए नागरिक संगठनों के वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे। लगातार बारिश से नदी का पानी का स्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए, ओड्राफ बोट के साथ 12 लोगों की टीम तैनात की जाएगी। इसके अलावा, सुश्री दस्तगीर ने अग्नि शामक विभाग और PWD विभाग को तैयार रहने की सलाह दी। इस तैयारी मीटिंग में डिप्टी कलेक्टर पानपोस चंद्रकांत मल्लिक, राउरकेला नगर निगम की संयुक्त आयुक्त पल्लवी नायक, तहसीलदार लाठीकटा मुरलीधर उरमाल, अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और वेदव्यास ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य मौजूद थे।