पोखरा टोली आंगनबाड़ी केंद्र में मच्छर दानी वितरण
सोरडा पंचायत के पोखरा टोली आंगनबाड़ी केन्द्र में आज मच्छर दानी का वितरण किया गया। यह मच्छर दानी लोगों की जरूरत के हिसाब से सिंगल और डबल साइज में दिया गया। दंपति और जिनके छोटे बच्चे है उन्हे डबल साइज का मच्छर दानी दिया गया। वैसे ही अविवाहित युवाओं,युवतियो विधवा और सधवा, को सिंगल साइज का मच्छर दानी दिया गया। आज कुल 11 सौ लोगों के लिए 495 मच्छर दानी वितरित किए गए। मच्छर दानी देते समय आशाकर्मी एतवारी ओराम लोगों को मच्छर दानी का प्रयोग और उसकी उपयोगीता के बारे में विस्तार से समझा रही थी।
यह सभी मच्छर दानीयां आंगनबाड़ी कर्मी ग्रासलीली तिर्की, आशाकर्मी एतवारी ओराम द्वारा वितरित किया गया। इस काम में निर्मा मुंडा ने दोनों का सहयोग किया।





