पुल के अंदर रौशनी कब होगी 

पुल के अंदर रौशनी कब होगी 

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर नगरपालिका अंतर्गत आनेवाले शर्माचौक व हांडिधुआ के बीच निर्मित रेलवे अंडरब्रिज के अंदर बत्ती ना होने से रात के समय इसे पार करने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
इस अंडरब्रिज को बने दो वर्ष हो गए पर ऐसा लगता है कि नगरपालिका यहाँ आलोकिकरण करना भूल गया। 
इस पुल के अंदर रात के समय इतना अंधेरा रहता है कि पैदल या साईकिल सवारो को इसके अंदर से होकर गुजरना मुश्किल होता है। 
ऐसे में स्थानीय व्यापारियों की मांग है कि तालचेर के ऐतिहासिक  रथयात्रा से पूर्व पुल के नीचे रौशनी के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।