नुआखाई की तैयारी शुरू
सुशांत मलिक (संवाददाता)
कालाहांडी जिले के कार्लामुंडा प्रखंड़ के ऋषिदा ग्राम में बारह पंचायतें हैं और कुछ ही दिनों बाद पश्चिम ओडिशा का गणपर्व नुआखाई है। नुआखाई पर्व के लिए ग्रामीण इलाकों में घर की सफाई का काम पहले ही शुरू हो चुका है और सभी घरेलू सामानों की साफ सफाई आरंभ कर दी गई है। नुआखाई से पहले गांव से बीमारी को दूर करने के लिए गांव की ग्राम देवी,देवताओं को रोगमुक्त करने के लिए पुजा पाठ शुरू कर दी गई है।
आज कार्लामुंडा ब्लॉक के ऋषिदा, खरपाड़ा, कांधा पाड़ा, में गांव के माकंडा प्रधानी ने सभी ग्राम देवताओं की पूजा-अर्चना की और गांव से बीमारियों को दूर करने और सभी को स्वस्थ रखने की प्रार्थना की इस बीमारी को ठीक करने के लिए झाकर गांव में मुर्गों और बकरों की बलि दी गई। इस पुजा पाठ में गांव के कई लोग शामिल थे।





