निर्मल मुंडा मंडल की मंडल कार्यकारिणी बैठक आयोजित

निर्मल मुंडा मंडल की मंडल कार्यकारिणी बैठक आयोजित
राउरकेला | 16 अक्टूबर 2026
आज शाम रघुनाथपल्ली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निर्मल मुंडा मंडल की मंडल कार्यकारिणी बैठक सेक्टर-20 स्थित बैकुंठ घाट के पास, श्री श्री धलेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित की गई। यह बैठक मंडल अध्यक्ष रंजीता किसपोटा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद सामूहिक 'वंदे मातरम' गायन के साथ बैठक की शुरुआत हुई।
मंडल अध्यक्ष रंजीता किसपोटा ने अपने स्वागत भाषण में बैठक के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और संगठन को सक्रिय तथा सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
बैठक में मंचासीन मुख्य अतिथि एवं पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य जगबंधु बेहेरा, जिला प्रवक्ता व मुख्य वक्ता गंगाधर दास, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रिय साहू, जिला सचिव अक्षय दास, जिला सचिवा नम्रता बाग तथा मंडल प्रभारी अंकित वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।
 नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को कठिन परिश्रम करने की सलाह दी।

मंच संचालन: संतोष कुमार तंती ने किया। कार्यक्रम मे मंडल उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाणिग्राही, संग्राम प्रधान, सिला पात्र, मंडल महासचिव जौरा तिगा, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष चिन्मयी बिश्वाल, सुनीता मोहंती, अनीता दास, मंजीता टोप्पो ,अरुण जय पुरिया, दुर्योधन पात्र, शक्ति केंद्र प्रमुख संतोष कुंभार, विमल मिंज, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेद अग्रवाल, ज्ञान रंजन साहू सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।