नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी खुलेआम बिक रही हैं नशे की दवा

नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी खुलेआम बिक रही हैं नशे की दवा

बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर आज नशा सबके सिर चढ़ कर बोल रहा है। आम आदमी इसकी गिरफ्त में जकड़ा हुआ है। आजकल नशे की गिरफ्त में सिर्फ युवक ही नहीं, बच्चे व नवयुवतियां भी आ चुकी है। राजपुर स्टेडियम ग्राउंड, गेउर नदी किनारे जंगल, बकसपुर सागौन जंगल, यात्री बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्रों में नशा का कारोबार चरम सीमा तक पहुच चुका है। स्टेडियम ग्राउंड सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी मात्रा में कप की सिरफ, नशीली दवाईयां, बियर व शराब की खाली बोतले देखने को मिल जाएगा।

दवा, इंजेक्शन आसानी से उपलब्ध है...

दवा की दुकानों में बिना डॉक्टर की पर्ची दिखाए दवाइयां उपलब्ध हो जाती हैं। इसके लिए दुकानदार देने में सहमति दिखा देते हैं। इसका कारण यह है कि उन्हें अधिक से अधिक लाभ कमाना है क्योंकि नशेड़ी बेचैनी की स्थिति में दवा के रेट पर बहस नहीं करता बल्कि उपलब्धता की जल्दी में रहता है। इसके साथ नशीली दवा, इंजेक्शन झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि से लाकर खपाया जा रहा है। संभागीय उड़नदस्ता टीम सरगुज़ा ने अगस्त महीने में आठ एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। राजपुर एसडीएम देवेंद्र कुमार प्रधान ने कहा कि मैं खुद दवा दुकानों की जांच करूंगा जांच उपरांत ग़लत पाए जाने पर दवा दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी।