दो मोटरसाइकिल आपस में टकराईं तीन घायल
मनोहरपुर: मनोहरपुर थाना अंतर्गत मनोहरपुर - रांची मुख्य मार्ग में स्थित उन्धन आर टी सी चौक पर सोमवार की संध्या करीब 7 बजे मोटरसाइकिल mt155 में सवार अनशु कुमार सिंह उम्र 17वर्ष,अकाश बडाईक ,उम्र 20 वर्ष, और राहुल जोजो उम्र19 वर्ष मोटरसाइकिल में सवार होकर कॉलेज में छात्र को छोड़ने के बाद हुरदा जा रहे थे।विपरीत दिशा रांची की ओर से आ रही मोटरसाइकिल से जबरदस्त टक्कर होकर तीनों बेहोश हो गए और सड़क में ही पडे़ हुए थे। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही झारखंड छात्र मोर्चा जिला उपध्याक्ष गोवर्धन ठाकुर ने अपनी मोटरसाइकिल से घायलों को तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, उसके बाद जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
घायल व्यक्तियों द्वारा जानकारी दिया कि गेरदा थाना क्षेत्र के ग्राम हुरदा अनशु कुमार सिंह, अमरेश सिंह, उम्र 17 अकाश बडाईक, पिता सचिन बडाईक उम्र 20 वर्ष, रहुल जोजो पिता दिलशन जोजो,उम्र 19 वर्ष मनोहरपुर से छात्र को कॉलेज छोड़कर हुरदा वापस जा रहे थे । इसी दौरान आर टी सी चौक पर विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकराई और डॉक्टर की सलाह में चिकित्सा जारी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





