दुर्गा वाहिनी ने की शस्त्र पूजन
विश्व हिन्दू परिषद/दुर्गावाहिनी के नेतृत्व में मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए नारी शक्ति में संस्कार और संस्कृति तथा विधर्मियों से आत्मा रक्षा के गुण विकसित करने के लिए विश्व हिन्दू परिषद की दुर्गावाहिनी की बहनें शारदीय नवरात्रि में दुर्गाष्टमी के दिन शस्त्र पूजन कर मां दुर्गा देवी का आराधना करती है।इसी क्रम में आज हर्रैया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में मुडबरा गाव में दुर्गावाहिनी की जिला संयोजिका सुषमा तिवारी के नेतृत्व में दुर्गाष्टमी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मां दुर्गा के महिषासुरमर्दिनी के रुप का पूजन-अर्चन कर भारतीय परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत मातृशक्ति की प्रांत की पालिका कविता जीने किया।
उपस्थित नारी शक्ति को दुर्गा के नव रुपों का स्मरण कराया । कैसे मां दुर्गे अगर वात्सल्य देती हैं तो दुष्टों का संघार भी करती है।नारी कभी भी अबला नहीं रही नारी हमेशा सबला रही है।नारी जब देवताओं के साथ देवासुर संग्राम हुआ तो सारिथी बन दशरथ के साथ असुरों से लड़ी,नारी जब मुगलों का सामना हुआ तो तलाश कुंअरि के रूप मे मुगलों से लडी नारी लक्ष्मीबाई के रुप मे अंग्रेज़ो से लड़ी नारी जब त्याग पर आयी तो सर्वस्व न्यौछावर कर पन्नाध्याय बनी।इस लिए आज जब जिहादी लव जेहाद, लैंड जेहाद कर धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म को चोट दे रही है। तो नारी को अपनी शक्ति को पहचानें की जरूरत है।कोमल न कमजोर हो तुम शक्ति का नाम ही नारी है। उपस्थित नारी को सम्बोधित करते हुए दुर्गा वाहिनी की संयोजिका सुषमाजी ने
नारी में मातृत्व तो नारी में रौद्र भी है। नारी में लक्ष्मी है तो नारी दुर्गा भी है । नारी मर्यादा है। इसलिए नारी को अपने गुणों की पहचान कर संस्कार और संस्कृति केसमाज का निर्माण करे। कार्यक्रम में विहिप विभाग मंत्री विवेक सिंह सोनू, प्रांत मठ-मंदिरअर्चक पुरोहित के प्रमुख दिनेश मिश्र जिला विहिप हर्रैया के मंत्री प्रवीण सिंह आशा वर्मा,रुपा तिवारी,पूनम गौतम सहित तमाम नारी शक्ति मौजूद रही।





