तालचेर में बढ़ती सम्पदा चोरी की घटनाएं
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर थाना अंतर्गत झाडी़आम्बा गाँव के रामाकृष्ण मंदिर के निकट से कुछ दिनों से ट्रिपर के जरिए मिट्टी ले जाया जा रहा था।
इसका विरोध कर स्थानीय लोगो ने थाने में शिकायत की। पुलिस इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मिट्टी खोदने के काम मे लगी जेसीबी और मिट्टी ढोने में लगी पाँच टिपरो को अपने कब्जे में लेकर चालको को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार चालको में श्रीनिवासन विश्वाल, कुमुद देहुरी, सदानंद सामल आदि है। इस चोरी में शामिल अन्य तीन शिवराम प्रधान, बाबुली सामल, प्रदीप सामल पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।इन लोगो द्वारा व्यवहार किया जा रहा मोटरसाइकिल और स्कूटी पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई है।
तालचेर अंचल में बालू, मोरंग, मिट्टी, कोयला इत्यादि चोरी होना आम बात हो गई। इन चोरीयो में शामिल लोग कम ही लोग पुलिस की पकड़ में आते है ज्यादातर लोग पुलिस को चकमा देकर भाग जाते है।ऐसे में प्रश्न उठता है कि चोरी का यह सिलसिला कब रूकेगा।

