तालचेर के हंडी धुआ चौक के निकट सीरीज दुर्घटना

अनुराग आचार्य (व्योरो चीफ) 

नशे में धुत होकर वाहन चलाने और लापरवाही के कारण एक ओमनी वैन ने सीलसिलेवार तरीके से तीन दुपहिया वाहन को रौदा।  जानकारी के मुताबिक बेकरी का सामान लेकर जा‌ रही एक वैन, सामने से स्कूटी में आती हुई एक मां और बेटी को ठोकर मारते हुए निकली, जिसके बाद दो और खडी दु पहिया वाहन को ठोकर मारी। चर पहिया वैन क्रमांक ओडी 19 टी शुन्य, नौ, शुन्य पांच का चालक जो नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था। स्कूटी सवार मा और बेटी को टक्कर मारने के बाद भी नहीं रूका और फर्राटे से आगे बढता गया और आगे जाकर दो और मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी। इस दुर्घटना में तीनों गाडीयां क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों मा बेटी घायल हो गये,  घटना के तुरंत बाद कोइलियारी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मां और बेटी को पुलिस की गाड़ी में अस्पताल ले जाया गया, जबकि ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।