डीएवी स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी
आज राउरकेला के सेक्टर-16 स्थित डीएवी स्कूल में लगी कला, हस्तकला, विज्ञान, समाजिक विज्ञान, साहित्य और गणित की प्रदर्शनी का उद्घाटन मशहूर कलाकार, संताली भाषा और साहित्य के शोधकर्ता रमेश चंद्र पात्रा ने दीप जलाकर किया। बाद में, सबने वेद मंत्र पढ़े और साथ में प्रार्थना की। कला और हस्तकला प्रदर्शनी के मुल्यांकन के लिए शिक्षिका बनिता पुरोहित और मधुमिता बेहरा ने रमेश चंद्र पात्रा की मदद की। विज्ञान विभाग और गणित विभाग के लिए अतिथि जज मीना नाइक और पायल साहू और दूसरे विभाग के मुल्यांकन के लिए अनीता दास, सुष्मिता जेना, सस्मिता दास स्मिता परिदा और मानस रंजन साहू थे। सुनीता प्रधान ने प्रदर्शनी का संचालन किया। इस प्रदर्शनी को स्कूल के प्रधानाचार्य की सीधी देखरेख में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।





