टिकली पड़ा ग्रामपंचायत में चार दिवसीय लॉक डाउन
गंगाधर शा ( संवाददाता )
बडगांव - ओडिशा में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुंदरगढ़ जिले के बडगांव ब्लाक अंतर्गत आने वाले टिकलीपाडा ग्रामपंचायत को चार दिनों के लिए पूरी तरह से लॉक डाउन कर दिया गया है | इस दौरान औषधालय और चिकित्सालय जैसे अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाकी सभी दुकानो को बंद रखने का आदेश टिकलीपाडा पंचायत कि ओर से दिया गया है |
टिकलीपाडा सरपंच द्वारा आज लिखित रूप से पंचायत निवासियों को संबोधित करते हुए एक आदेश जारी किया गया है कि कोरोना की भयावहता को देखते हुए टिकलीपाडा ग्रामपंचायत को २७ अप्रैल से लेकर ३० अप्रैल तक लगातार चार दिनों के लिए लॉक डाउन किया जा रहा है इस दौरान अतिआवश्यक सेवाओं में औषधालय और चिकित्सालय को छोड़ कर बाकी सभी दुकानों को बंद रखा गया है |
लॉक डाउन के दौरान ग्रामपंचायत वासियों से अतिआवश्यक न होने पर घर से ना निकलने की अपील की गई है |
बडगांव ब्लाक में कोविड महामारी कि चैन को तोड़ने के लिए यह तीसरा ग्रामपंचायत है जहाँ लॉक डाउन लगाया जा रहा है,इससे पहले इतमा ग्रामपंचायत में भी ३० अप्रैल तक और बडगांव ग्रामपंचायत में दो दिवसीय लॉक डाउन लगाया जा चुका है |





