जुआडियो पर पुलिस का कहर

जुआडियो पर पुलिस का कहर

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़ में साईबर सेल और जूटमिल की पुलिस द्वारा की गई संयुक्त छापामारी में चक्रधर नगर थाना अंतर्गत आनेवाले संबलपूरी गोदाम के पास के जंगल में 8 जुआडियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकडा़ गया। पुलिस ने जुआडियो के पास से ₹20,400 नगद एवं दो मोटरसाइकिल जब्त की है। 

ऐसी ही एक ओर मामले में जूटमिल थाना क्षेत्र में आनेवाले गुड़गहन खेत में जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।इन लोगों के पास से पुलिस द्वारा ₹22000 नगद, 04 मोबाइल, और तीन मोटरसाइकल जब्त किया गया है। 

पुलिस द्वारा जुआरियो पर की गई तीसरी कार्यवाही में लैलुंगा थाना क्षेत्र के बगुडेगा जंगल में जुआ खेलते कापू पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है यहाँ से पुलिस ने ₹35,590 एवं 10 मोटरसाइकिल जब्त की है। जुआ खेलते पकड़े गए लोगों पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 
जुआरियों पर पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ की जा रही कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई है।