जयप्रकाश लुगुन की जीत मानी जा रही है पक्की
लुकुमबेडा़ पंचायत से जयप्रकाश लुगुन ने सरपंच पद के लिए किया नामांकन।
लुकुमबेडा़ पंचायत में अभीतक कुल नौ उम्मीदवारो ने सरपंच पद के लिए नामांकन किया है,जिसमें जयप्रकाश लुगुन की सामाजिक छवि को देखते हुए उनकी जीत पक्की मानी जा रही है।श्री लुगुन एक लम्बे समय से समाजसेवा से जुड़े है,और समाज में एक उम्दा स्थान रखते है।
लुकुमबेडा़ पंचायत ही नही आसपास के क्षेत्रो के अलावे पडोसी राज्य झारखण्ड में भी सामाजिक, घरेलू, पारिवारिक मसलो को सुलझाने के लिए लोग जयप्रकाश लुगुन को वरीयता देते है व उनके फैसलो को सम्मान देते है।






