जब अधिकारी ने किया विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण
धर्मेंद्र सिंह (व्योरो चीफ)
विद्यालय अपर सचिव शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार,के केंद्रीय प्रभारी नीति आयोग धीरज साहू ने प्राथमिक विद्यालय चहलवा का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंच। उन्होने विद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति तथा नामांकित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी ली।
उन्होने प्रधानाध्यापक को यह निर्देश दिए कि विद्यालय में छात्रों उपस्थिति शत प्रतिशत हो इसका प्रयास करें।
उन्होने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए उनके विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछे।
और विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दी जा रही मध्यान भोजन का भी निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में रसोई, पेयजल, शौचालय, आदि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद अपर सचिव ने विद्यालय में ही चल रहे स्मार्ट क्लास का जायजा लिया। स्मार्ट क्लास में छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत की और शिक्षण प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी के उपयोग का भी किया निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त दंडाधिकारी भिनगा,बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रावस्ती अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।





