छात्रों ने जाना पुलिस का कार्य

इस्पात स्वयं शासित कॉलेज के छात्रों के लिए एक सचेतना कार्यक्रम रखा गया था।इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद छात्रों को यह बताना था कि ओडिशा पुलिस कैसे काम कर रही है। जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस की क्या भूमिका है । और ज़रूरत पड़ने पर पुलिस का सहयोग कैसे लिया जाए। इस कार्यक्रम में पुलिस ने छात्रों को सुरक्षा और कानून से जुड़े अलग अलग मुद्दों के बारे में बताया।
छात्रों को बताया गया कि पुलिस से डरो मत ,पुलिस का सहयोग करो। क्योंकि, ओडिशा पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा आपके साथ है। सरोज महाराणा की रिपोर्ट सारांश दैनिक।